कुल्लू पुलिस ने चरस के साथ एक धरा।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली पुलिस ने वीरवार रात्रि को 15 मील सोमवन के पास नाके के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि चरस खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने 15 मील के समीप सोमवन के पास नाका लगाया हुआ था। इस बीच एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया।
तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तारा चंद पुत्र स्व हरी राम निवासी सोयल डाकघर हरीपुर तहसील मनाली जिला कुल्लू के रूप मे हुई। आरोपी गांव में ही मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इधर, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। चरस तस्करों के विरुद्घ पुलिस का अभियान जारी है।