फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाशिंग से रामशिला तक ब्यास नदी का किया जाए तटीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में ब्यास में बार-बार आने वाली बाढ़ के कारण महत्वपूर्ण कुल्लू-मनाली हाईवे और संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे मनाली, लाहौल-स्पीति, पांगी-भरमौर एवं लेह-लद्दाख की ओर आवागमन करने वाले लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है, बल्कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हाईवे के बंद रहने से समस्याएं और बढ़ जाती हैं। पुलिस लाइन बाशिंग से रामशिला तक ब्यास के दोनों छोरों का तटीकरण किया जाए। यह मांग ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ के समक्ष रखी। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण समिति बाशिंग के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि इस क्षेत्र में पुलिस लाइन, जल शक्ति विभाग का कार्यालय, खाद्य आपूर्ति निगम का गोदाम, एलपीजी गोदाम, एचआरटीसी कार्यशाला, ट्रक यूनियन यार्ड, रिवर राफ्टिंग पॉइंट समेत सरकारी एवं निजी संपत्तियां हैं जिन्हें बाढ़ के कारण बार भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने आश्वासन दिया कि इस विषय को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान उपप्रधान विजय कुमार, राजेश शास्त्री, गुगा देवता कमेटी प्रधान चंद, पुजारी हरीचंद, जगन्नाथ, दुनी चंद, विनोद नाग, परमानंद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें