फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 12वीं कक्षा की चांदनी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब

Mon, 02 Dec 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकनाथ स्कूल में धूमधाम से मनाया सालाना समारोह
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां, मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय संचालन के 75 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में त्रिलोकनाथ पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार मुख्यातिथि और बीआरओ के ओसी मेजर रवि शंकर विशेष अतिथि थे।
मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने लाहौल का लोकनृत्य पेश कर समां बांधा। चंबियाली, कुल्लवी, शिमला नाटी, लद्दाखी और घागरा नृत्य पेश कर भी खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य धर्म दयाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 12वीं की चांदनी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में दीपा, शुभम और अखिलेश, सातवीं में तरुण, चेतना और अराध्या, आठवीं से अभिनव, गुंजन और साधना, नौवीं कक्षा से कर्ण और दिव्यांशी, 10वीं से अरविंद, इशिका और शिव कुमार, 11वीं कक्षा से वाणिज्य संकाय से कृष, निक्की और श्रुतिका, कला संकाय से शिवानी, ऋषिका व आहना, 12वीं कक्षा के कला वाणिज्य संकाय से आशुतोष, हेमंत और लक्ष्मी देवी, कला संकाय से पूनम, महेश और सोनिया को पुरस्कार मिला। केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय हिंसा के नौनिहालों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश काश्विया, शकोली स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, मुख्य अध्यापक अवनिरेंद्र सिंह रादेश, त्रिलोकनाथ मंदिर के पुजारी लामा हिशे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें