फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उच गांव के चांद को मिला हिमरत्न सम्मान, वुशू में जीता था कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण क्षेत्र के उच गांव के युवा खिलाड़ी चांद ने वुशु में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें हिमरत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चांद को सम्मान प्रदान करने के साथ 40 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी दी।
विज्ञापन

चांद ने वर्ष 2024 में तमिलनाडु में आयोजित 23वीं जूनियर यूथ नेशनल वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने महज 13 वर्ष की उम्र में आठवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान अपना पहला वुशु मुकाबला लड़ा था। इसके बाद लगातार चार वर्षों तक मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर 17 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। चांद की इस सफलता में उनके कोच भीम सिंह का अहम योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से चांद ने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें