फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अवैध पार्किंग पर 56 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। शहर के आईबैक्स चौक से मनाली थाना तक सड़क किनारे वाहन पार्क करने से जनता परेशान हो रही है। फुटपाथ पर भी वाहन पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने सोमवार को वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 56 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए।
विज्ञापन

दो माह पहले प्रशासन और नगर परिषद ने क्षेत्र में अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कब्जे तो हटा दिए लेकिन अब वाहन चालकों ने फुटपाथ को घेर लिया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि अनधिकृत रूप से खड़े किए वाहनों के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। नियमों की अवहेलना पर सोमवार को 56 वाहनों के चालान किए। उन्होंने सभी से अपील की है कि वाहनों को केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग स्थलों अथवा अपने निजी आवास की पार्किंग में ही खड़ा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें