मनाली। यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने दो वाहनों के चालान काट कर 12,500 रुपये जुर्माना वसूला है। एक पिकअप वाहन में यात्रियों को बैठाया गया था जबकि पिकअप वाहन में यात्री बिठाना नियमों के विपरीत है।
एक अन्य मामले में हरियाणा के कुछ पर्यटक हुड़दंग करते हुए पाए गए। सनरूफ और खिड़की से बाहर निकलकर पर्यटक हुड़दंग मचा रहे थे। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पिकअप वाहन का 10,000 और हरियाणा के पर्यटकों का 2500 रुपये का चालान किया गया है। संवाद