फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बैरियर से 504 गाड़ियां भेजी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय कार्य करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले 49 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 दिन संस्थागत क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

जिला के 12 बैरियर पर गहन जांच करते हुए 25 अप्रैल से अभी तक करीब 504 गाड़ियों व 1100 से ज्यादा लोगों को वापस भेजा गया है। ये लोग जिला में बिना पास और बगैर अनावश्यक काम से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें 31 विदेशी और 162 पर्यटक भी शामिल हैं। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 183 मुकदमे पंजीकृत किए। इनमें 325 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 96 गाड़ियों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बिना फेस कवर और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 1824 लोगों के चालान भी किए। इन्हें 13,78,900 रुपये जुर्माना भी किया गया है। पुलिस ने इस वर्ष अभी तक 124 किलो चरस, 280 ग्राम चिट्टा, 2.3 किलो अफीम, 20 किलो अफीम डोडा, 4.2 ग्राम एमडीएमए, 4 ग्राम कोकीन, 15 एक्सटेसी टैबलेट्स, 60 से ज्यादा मुकदमे अवैध खेती आदि के भी दर्ज किए हैं। इनमें से अफीम के 1,39,900 और भांग के 7,45000 पौधों को बरामद कर नष्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस ने सख्ती दिखाकर बजौरा बैरियर से अनावश्यक रूप से आने वालों पर कार्रवाई की। इसके साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा न करने वालों के चालान भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में बैरियर, कंटेनमेंट व फ्रंटलाइन ड्यूटी पर तैनात 487 पुलिस व होमगार्ड कर्मियों की कोरोना टेस्टिंग भी की गई है।
विज्ञापन

..बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें