फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने बढ़ाए 25 और बस रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने 25 और रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता की परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

कुल्लू जिला में निगम के करीब 204 रूट हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच 43 रूटों पर ही सरकारी बसों का संचालन किया जा रहा था। अब हालात में सुधार होने पर निगम ने 25 और रूटों पर बसों को भेजना आरंभ किया है। इससे पूर्व एचआरटीसी की ओर से 43 लोकल व लांग रूटों पर बसें चलाई जा रही थी। उल्लेखनीय है कि निगम ने रूटों की संख्या को बढ़ाया है। लेकिन निजी बस ऑपरेटरों ने फिलहाल पूर्व की भांति ही 60 रूटों पर बसों को संचालित करने का फैसला लिया है। जिला कुल्लू में लोग लगातार निगम से ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर बसों के नियमित संचालन की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण बलवंत ठाकुर, राहुल विष्ट, राकेश शर्मा, बुद्धि सिंह, सूरत राम, मोनू, राजेंद्र प्रसाद, बबलू, राजेश कुमार, यशपाल, यशवंत शर्मा, गगन, बिन्नी, विनोद, कमल किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निजी व सरकारी बसों के समय सारिणी के अनुसार न आने से लोगों को दिक्कतों झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बसें न चलने से लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन को लेकर लोग निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष भी मांग रख चुके हैं। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए कुल्लू डिपो के अंतर्गत निगम ने 25 ग्रामीण रूटों को बढ़ाया है। अब जिला में करीब 68 ग्रामीण रूटों पर बसों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कम रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा था। लेकिन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निगम ने रूटों की संख्या को बढ़ाया है। कहा कि जिन क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। उन क्षेत्रों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों में बढ़ोतरी कर बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें