फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पटाखे फोड़ और लड्डू बांटकर मनाया दिल्ली में जीत का जश्न

Sat, 08 Feb 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
दिल्ली चुनावों को लेकर कुल्लू में जश्न मनाते भाजपा।-संवाद
विज्ञापन
ढालपुर में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की अगुवाई में निकाली विजय रैली
विज्ञापन

महेश्वर बोले- ज्यादा दिन नहीं चलता झठ, पीएम की गारंटियों की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला भाजपा ने जश्न मनाया। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने ढालपुर चौक में पटाखे फोड़े। खुशी में लड्डू भी बांटे गए।
विज्ञापन

इस जीत के लिए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की ओर से पूरी की गईं गारंटियों की जीत है। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ की राजनीति की है। उन्होंने दिल्ली की जनता से हमेशा झूठ बोला है। इस तरह का झूठ अधिक समय तक नहीं चलता। दानवेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के काम के विश्वास की जीत है। यह भाजपा के हर कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का नजीता है। इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से ढालपुर चौक तक विजय रैली निकाली। इस मौके पर मनीषा सूद, आदित्य गौतम, राजेश ठाकुर, सरवन ठाकुर, अरुण कंबोज, तरूण विमल, मीना ठाकुर और बिमला ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें