फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीसीटीवी रखेंगे कचरा फेंकने वालों पर नजर, पकड़े गए तो होगा जुर्माना

Thu, 24 Apr 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने मनाली शहर में संवेदनशील स्थानों पर लगाए 20 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने की मुहिम को मजबूत करने के लिए लिया फैसला
इधर-उधर कचरा फेंकने वाले नपेंगे, पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी नप
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान के बीच शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को कचरे से पाटने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी।
मनाली में सीसीटीवी में कोई कचरा फेंकता पाया गया तो उस पर जुर्माना ठोंकने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर परिषद ने मनाली में लगभग 20 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इतने ही और कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली में लोग कई जगह खुले में कूड़ा फेंक देते हैं। मिशन अस्पताल के समीप, गांपा रोड, भूतनाथ मंदिर आदि ऐसे कई स्थल हैं, जहां कचरा फेंकने की साइट बन गई हैं। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठाने की मुहिम को मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया है। कचरा फेंकने के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। इन जगह पर कैमरे नजर रखेंगे। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होने के बाद व्यावसायिक संस्थानों और गली-मोहल्ले के लोग इन पॉइंट पर कचरा फेंकना शुरू कर देते हैं। नगर परिषद अब शहर के सभी वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का अभियान शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से देखा जा रहा था कि शहर से कचरा हटाने के बाद भी कुछ स्थानों पर दिन भर कचरे का ढेर लगा रहता है। इसे देखते हुए शहर में कैमरे लगाए गए हैं। कूड़ा फेंकने के लिहाज से हॉट स्पॉट बने स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। गलियों में भी ऐसे लोगों पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। शहर में लगभग 20 कैमरे लगा लिए गए हैं।

- मनोज लारजे, अध्यक्ष नगर परिषद मनाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें