फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीबी से मनाली में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं : गोविंद

Thu, 31 Oct 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली नागरिक अस्पताल में लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मनाली एक प्रसिद्ध पर्यटन नगरी है। इस दृष्टि से यहां स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ और अत्यधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन




गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने इसी उद्देश्य से 65 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तर के अस्पताल का एस्टीमेट तैयार किया था। इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं, जैसे डॉक्टर और स्टाफ के रेजिडेंस शामिल थे। इसके लिए स्टेट बजट से बजट का प्रावधान कर दिया गया था। मगर सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखाई। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लाभ नहीं मिल सका।



गोविंद ठाकुर ने कहा कि 2022 की मंत्रिमंडल बैठक में यहां पर क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री यह जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से चर्चा की थी। इसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास करके मनाली और लाहौल की जनता को समर्पित किया गया। इस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल बीमारियों से संबंधित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से नई मशीनरी खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें