फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई का रुझान : स्कूलों में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अभिभावकाें और बच्चों का रुझान सीबीएसई की ओर है। सीबीएसई विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद शिक्षा निदेशालय ने चालू शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई के तहत विद्यालयों का चयन के बाद नियमित कक्षाएं शुरू कर दी हैं। जिले में भी पांच विद्यालयों को सीबीएसई का दर्जा दिया गया है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन विद्यालयों में कुल 3,784 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के बाद अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने का फैसला लिया है। अभिभावकों ने निजी स्कूलों से बच्चों को छुड़वाकर सरकारी विद्यालयों में दाखिला करवाया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के पांच विद्यालयों शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली, बंजार, आनी और बागा सराहन में सीबीएसई की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि एक से 20 अप्रैल तक के विभागीय आंकड़े के अनुसार सीबीएसई में शामिल विद्यालयों में 3,784 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

....
किस विद्यालय में कितने विद्यार्थी
विद्यालय विद्यार्थी
आनी 887
बागा सराहन 273
बंजार 980
कुल्लू 869
मनाली 865
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें