फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा नाले में फेंकी गई फूलगोभी, किसानों में रोष

Thu, 23 Jul 2026 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जाहलमा नाले में फेंकी गई गोभी।
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले में बाढ़ के कारण फंसे वाहनों में से एक पिकअप से फूलगोभी नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फेंकी गई फूलगोभी पूरी तरह ताजा और उपयोग योग्य थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को जाहलमा नाले पर बनी अस्थायी सड़क पूरी तरह बहाल होने से पहले एक पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी में लदी फूलगोभी की खेप नाले में फेंक दी और वाहन लेकर वहां से चला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी खराब नहीं थी। साफ-सुथरी फूलगोभी को नाले में फेंकते देख लोग हैरान रह गए। उनका कहना है कि गोभी क्यों फेंकी गई, इसकी वजह समझ नहीं आई।
विज्ञापन

हालांकि, घटना के कुछ घंटे बाद ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जाहलमा नाले की अस्थायी सड़क बहाल कर दी, जिसके बाद नाले में फंसे सब्जियों से लदे वाहनों को मंडियों की ओर रवाना किया गया।
घटना को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि लाहौल घाटी में कई व्यापारी किसानों से फसल खरीदते समय केवल पर्ची बनाकर या रिकॉर्ड दर्ज कर लेते हैं और भुगतान बाद में करते हैं।
लोगों ने आशंका जताई कि कहीं बिना भुगतान वाली गोभी को नष्ट दिखाकर बाद में किसान को यह न कह दिया जाए कि फसल खराब हो गई थी, इसलिए उसे फेंकना पड़ा। हालांकि, इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें