फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 18 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन, घर द्वार पर मिली एम्स की सुविधा

Sat, 14 Mar 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों ने किया उपचार
विज्ञापन

अस्पताल में पांच दिन रही नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। रायसन के नेत्र अस्पताल में मरीजों की आंखों की जांच की गई। अस्पताल में पांच दिन एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अस्पताल में सेवाएं दीं। इस दौरान चिकित्सकों ने 276 मरीजों का उपचार किया। इनमें 18 मरीजों के मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों के ऑपरेशन भी मौके पर किए गए।
रायसन में एम्स के चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से मरीजों को उपचार के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ा, उन्हें घर-द्वार ही एम्स के उपचार की सुविधा मिली। नेत्र अस्पताल रायसन समय-समय पर मरीजों के उपचार के लिए विशेष जांच शिविर लगाया जाता है। इस साल का यह दूसरा शिविर रहा। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाता है। चिकित्सक मरीजों का उपचार और ऑपरेशन करते हैं। मरीजों को घर द्वार पर नेत्र रोगों से संबंधित उपचार की सुविधा मिलती है। नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनियल ने कहा कि डॉ. राजेंद्रा प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली की दो विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पांच दिन तक अस्पताल में आकर विशेष नेत्र शिविर में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन और उपचार की सुविधा दी गई। कहा कि 276 मरीजों का उपचार करने के साथ 18 के ऑपरेशन किए गए। आठ मार्च को 60, नौ को 80, दस को 47, 11 को 70 तथा 12 को 19 मरीज उपचार करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें