फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: .हिडिंबा मंदिर के पास पार्किंग में गाड़ियों से तोड़-फोड़

विज्ञापन
मनाली के हिडिंबा मंदिर के समीप पार्किग में खड़ी कार के अज्ञात लोगों ने तोड़े शीशे।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर के समीप ही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। शरारती तत्वों ने पत्थर मारकर तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। वाहन मालिकों ने पुलिस थाना मनाली में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने माता हिडिंबा मंदिर के पास पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। रात को हुई इस वारदात में वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। दो वाहन स्थानीय लोगों के हैं, जबकि एक पर्यटक वाहन शिमला से पर्यटकों को लेकर मनाली आया था। वाहन मालिक अभि ठाकुर ने बताया कि रात को हिडिंबा मंदिर के पास पत्थर मारकर तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं।
सड़क किनारे और पार्किंग के अंदर अलग-अलग जगह शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय नोवा क्रिस्टा वाहन एचपी 01 के 6868, स्विफ्ट डिजायर एचपी 01 के 8388 के शीशे तोड़े हैं। एक पर्यटक वाहन शिमला का है, लेकिन चालक को पर्यटकों लेकर मनाली से लौट गया है। उसके वाहन को भी काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगे व पीछे दोनों ओर पत्थर मारकर शीशे तोड़े गए हैं। इसकी उन्होंने पुलिस थाना मनाली में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि इस तरह की शरारत करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नकेल कसी जाए। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें