उपायुक्त अनुराग चंद्र से मिलते कार सेवा दल के पदाधिकारी। स्वयं
कुल्लू। कार सेवा दल संस्था की टीम ने मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। संस्था ने जनहित में संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी उपायुक्त के साथ साझा की। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग ने बताया कि कार सेवा दल समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कोरोना काल का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्था ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अनेक जनहित सेवाएं प्रदान की थीं। संस्था ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी प्रशासन के मार्गदर्शन में समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान संस्था के राम प्रसाद, मनमोहन सिंह, विवेक सूद, अमित शर्मा, विजय कार्की और दुनी चंद शामिल रहे। संवाद