सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत सैंज में सियारनू देवता मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फीट नीचे लुढ़क गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है।
रविवार देर रात करीब 1:00 बजे सियारनू देवता मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 फीट नीचे गिर गई। कार में दो युवक सवार थे। वे औट से सैंज की तरफ आ रहे थे। हादसे में जया सिंह (29) पुत्र मान दास, गांव सुचैहण, डाकघर रोपा, तहसील सैंज और सतीश कुमार (26) पुत्र दिलू राम, गांव बागीशाड़ी, डाकघर बजाहरा, तहसील सैंज, जिला कुल्लू को चोटें आई हैं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद