फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क से 100 मीटर नीचे गिरी कार, मंडी के युवक की मौत

Thu, 29 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
धाउगी सड़क से दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। जागरूक पाठक
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में धाऊगी जीरो पॉइंट के पास मंगलवार देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में कार चालक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मृतक चालक की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र दुर्गा दास निवासी गांव कलस, डाकघर गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक की पहचान प्रेम चंद्र पुत्र रूप लाल निवासी गांव रोपा, डाकघर नांडी, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक 27 अक्तूबर की रात ऑल्टो कार में सवार होकर वेल्डिंग का काम करने के लिए धाऊगी जा रहे थे। धाऊगी जीरो पॉइंट से धाऊगी रोड की ओर जाते समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसा आधी रात के बाद हुआ। टक्कर में कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम चंद्र घायल हो गया। बुधवार को हादसे की सूचना मिलने पर सैंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
एसपी कुल्लू अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने घायल प्रेम चंद्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें