फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थर्कू पहुंचे देवता बिजली महादेव, मालाओं से किया अभिवादन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता बिजली महादेव देवालय वापसी के दूसरे पड़ाव में खराहल घाटी के थर्कू स्थित अपने मंदिर में पहुंचे। इससे पहले वीरवार को त्रांबली गांव में आराध्य देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से दोपहर 3:30 बजे तक मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता के दर्शन किए। वीरवार सुबह देवता की विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय गांव त्रांबली की महिलाओं ने देवता बिजली महादेव को धूप पिलाने की परंपरा का निर्वहन किया। महिलाएं घर से पट्टू-धाठू पहनकर पूजा की थाली सजाकर मंदिर पहुंची और देव नियमों का पालन करते हुए देवता की पूजा-अर्चना की। देवता ने थर्कू के लिए प्रस्थान दोपहर 3:30 बजे किया। देवता थर्कू गांव में करीब 4:45 बजे पहुंचे। वहां तक पहुंचने से पहले देवता का त्रांबली, बारीपधर, झौल और तलाईटी गांव में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें