कुल्लू। बिलासपुर की निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड के 100 पद भरे जा रहे हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए कैंपस साक्षात्कार कुल्लू, बंजार और आनी में होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी ने कहा कि अभ्यर्थी की आवश्यक योग्यता दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक, आयु 21 और 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 16,500 से 19,500 रुपये मासिक होगा।
नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ रहेगा। उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 1 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, 2 को उप रोजगार कार्यालय बंजार और 4 को उप रोजगार आनी में कैंपस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। संवाद