फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी संक्रमण रोकने के लिए तेज होगी मुहिम : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी जैसे संक्रमणों की रोकथाम और मां से शिशु में इनके संक्रमण को समाप्त करने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को एक दिसंबर 2026 तक राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के निर्धारित 95:95:99 लक्ष्यों को हासिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर मिशन मोड में काम किया जाए। उपायुक्त ने ‘एड्स सुरक्षा के लिए जन-सक्रियता अभियान’ (एमएएस) और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी के मां से शिशु में संक्रमण की रोकथाम की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नाको ने उपलब्धियों के आधार पर जिलों को सुरक्षित प्लस, सुरक्षित, सक्षम और संघर्षशील चार श्रेणियों में बांटा है। अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार कुल्लू जिला संघर्षशील श्रेणी में शामिल है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि जिले को सुरक्षित और आगे सुरक्षित प्लस श्रेणी में लाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रसव पूर्व देखभाल के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जांच, उपचार और देखभाल की सुविधाएं जिले के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें