फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डायरिया-निमोनिया से बचाव के लिए मुहिम, 29,142 बच्चों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में डायरिया और निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 30 मार्च तक हर बच्चे तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान 3,086 गांवों के 25,844 घरों तक पहुंच बनाकर नवजात से लेकर पांच साल तक के 29,142 बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बच्चों को 14 दिन की जिंक की दवा और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे, ताकि उन्हें इन बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही अभिभावकों, विशेषकर माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के पांचों स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में इस अभियान को तेज किया है। विभाग का लक्ष्य 30 मार्च तक हर घर और हर बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में यह अभियान बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

लक्षण
डायरिया और निमोनिया बच्चों में मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं, जो मुख्य रूप से वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण से होते हैं।
डायरिया : बार-बार पतले दस्त
निमोनिया : तेज सांस, खांसी, बुखार, सीने में दर्द
बचाव के उपाय
समय पर टीकाकरण
साफ-सफाई का ध्यान
स्वच्छ पानी और भोजन का सेवन
यदि बच्चों में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें