फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1962 पर करें कॉल, मवेशी का होगा उपचार : रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। पशुपालक 1962 पर कॉल कर समय पर अपने मवेशियों का उपचार करवा सकते हैं। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ वेटरनरी अधिकारी बंजार डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि 1962 हेल्पलाइन नंबर है। विभाग ने शनिवार को सैंज घाटी की ग्राम पंचायत बनोगी के देहुरी गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें विभागीय चिकित्सकों ने मवेशियों को होने वाली बीमारियों और उनके बचाव की जानकारी दी। डॉ. रणधीर ने मुंहखुर रोग, लंपी रोग, पीपीआर आदि के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबर 1962 की टीम के वेटरनरी अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर पशुपालकों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यदि मवेशी बीमार हो जाए, तो पशुपालक इस उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सहायता ले सकता है। इस दौरान वेटरनरी अधिकारी डॉ. अपूर्वा आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें