फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-आनी रूट पर दो माह बाद बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद सामान्य होने लगा जनजीवन
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाले सभी रूट सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी से बंद 10280 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रा अब सामान्य हो गया है। यहां से चलने वाले निगम के
सभी रूट अब धीरे-धीरे सुचारु हो गए हैं। परिवहन निगम ने अब कुल्लू से आनी वाया जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाली बस को भी 27 मार्च से शुरू कर दिया है। यह बस दोपहर बाद 1:40 बजे चलती है। बस में न केवल बंजार बल्कि बाह्य सराज के लोगों को लाभ मिलेगा। कुल्लू एचआरटीसी का यह रूट कमाऊ रूटों में शामिल है।
विज्ञापन

वहीं बस सेवा के शुरू होने से बाह्य सराज के लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब दो माह बाद बस चलने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बस से लोग एक दिन में ही जिला मुख्यालय में अपने कामकाज को निपटा सकते हैं। यह बस कुल्लू बस अड्डे से दोपहर बाद 1:40 बजे चलती है। अगले दिन सुबह 6:00 बजे यह बस आनी से कुल्लू के लिए वापस आती है, जो दिन को करीब 12:00 बजे कुल्लू पहुंचती है। लोग इस बस के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ग्रामीण लाल चंद, हीरा लाल, भाग चंद, शेर सिंह, टिकम राम और सुरेश ने कहा कि कुल्लू से दिन के समय चलने वाली यह एक मात्र बस सेवा है। उन्होंने कहा कि इस बस में बंजार के जिभी, घियागी व सोझा आदि के लोग भी सफर करते हैं। उन्होंने बस सेवा शुरू करने के लिए एचआरटीसी का आभार जताया है। कुल्लू से आनी रूट पर यह बस जलोड़ी दर्रा में 30 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से बंद हो गई थी। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाले निगम के कुल्लू-बागासराहन, कुल्लू, दलाश, कुल्लू-शुश-शवाड़-आनी, कुल्लू-रामपुर तथा कुल्लू-आनी बस रूट बहाल कर दिए गए हैं। कहा कि लोगों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए निगम बेहतर बस सेवा देने में प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें