फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलाणा-घट्टीगढ़ मार्ग पर बस सेवा बंद, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में सड़कों की खराब हालत और बस सेवाएं बंद होने से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते क्षेत्र में मलाणा और घट्टीगढ़ मार्ग पर बस सेवा बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

युवा एकता मलाणा संगठन सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि जहां तक सड़क सुरक्षित रूप से खुली है, वहां तक तुरंत एचआरटीसी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मलाणा मार्ग की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण बस सेवा बंद पड़ी है। मजबूरी में लोगों को निजी टैक्सी और वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें 2 से 3 हजार रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
मणिकर्ण से घट्टीगढ़ तक भी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। मणिकर्ण घाटी के शिल्हा गांव निवासी नितेश, सजय ठाकुर, रामनाथ,छापे राम,दुनी चंद,गुलाब,दिनेश और उच धार गांव निवासी लच्छी राम भीमसेन,ज्ञान चंद,कृष्ण पुजारी का कहना है कि क्षेत्र के कई विद्यार्थी रोजाना मणिकर्ण पढ़ने आते हैं और उन्हें 7 से 15 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि परिवहन सुविधा न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और गरीब परिवार टैक्सी खर्च उठाने में असमर्थ हैं। युवा एकता संगठन मलाणा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बस सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो लोग आरएम कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें