फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के होटलों में 70 फीसदी पहुंची आक्यूपेंसी

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर उमड़ी पर्यटक वाहनो की भीड़।
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। होटलों की आक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई है। बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक शिंकुला दर्रा और मढ़ी पहुंच रहे हैं। मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 1,500 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

मई का महीना शुरू होते ही गर्मियों के सीजन ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। अब मैदानी क्षेत्र से पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते इन दोनों मनाली के होटलों की एडवांस बुकिंग हो रही है। इस बार पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को अपना कारोबार अच्छा चलने की उम्मीद बंधी है। एक ओर जहां मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी ने लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर मौसम इसके बिल्कुल विपरीत देखने को मिल रहा हैं। यहां लोग दोपहर के समय भी मनाली के मॉल रोड पर चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे हैं।
मनाली में पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी गगन अवस्थी और छेरिंग का कहना है कि मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मनाली में मौसम अभी भी काफी ठंडा बना हुआ है। दोपहर बाद बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। होटलों की एडवांस बुकिंग हो रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा का कहना हैं कि मई का महीना आधा हो चुका है और जो आंकड़े ग्रीन टैक्स बैरियर से मिल रहे हैं, उसके अनुसार पर्यटक वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रोजाना मनाली में लगभग 1,500 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लगभग 200 वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली आ रहे हैं। फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि होटलों की आक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद हैं कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा तथा इस बार का गर्मियों का पर्यटन सीजन अच्छा चलेगा। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि सीजन अच्छा चल रहा है। आक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक चल रही है। अभी इस आंकड़े में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें