फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग-उदयपुर रूट पर 28 दिन बाद दौड़ी बस

Fri, 20 Feb 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी के लोगों को मिली राहत, टैक्सियों के महंगे सफर से भी मिला छुटकारा
विज्ञापन

जनवरी के आखिरी सप्ताह में हुई बर्फबारी से ठप पड़ गई थीं बस सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पट्टन घाटी के लोगों को उपमंडल उदयपुर और मुख्यालय केलांग के लिए आवाजाही में राहत की खबर है। 28 दिन बाद शुक्रवार से परिवहन निगम के केलांग डिपो ने केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। एचआरटीसी की बस में सफर कर यात्री शुक्रवार को केलांग से उदयपुर पहुंचे।
बस सेवा शुरू होने से लोगों को टैक्सियों का महंगा सफर नहीं करना पड़ेगा। बस सेवाएं ठप होने से लोग केलांग से उदयपुर के बीच टैक्सियों में ही सफर कर रहे थे। गौर रहे कि वीरवार को एचआरटीसी के केलांग डिपो ने केलांग-उदयपुर मार्ग पर बस का ट्रायल किया था। सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी ने सड़क को बस संचालन के लिए दुरुस्त बनाया। जनवरी के आखिरी सप्ताह में लाहौल घाटी में हुए बर्फबारी से निगम के तमाम रूटों पर बस सेवाएं ठप पड़ गई थीं। मौसम खुलने के बाद परिवहन निगम ने सबसे पहले अटल टनल रोहतांग के रास्ते कुल्लू से केलांग के बीच सोमवार से बस सेवा शुरू की। अब केलांग-उदयपुर के बीच सेवा शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने कहा कि उदयपुर-केलांग सड़क पर वीरवार को बस ट्रायल किया था। शुक्रवार से उदयपुर-केलांग के बीच बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें