फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-केलांग के बीच 24 दिन बाद दौड़ी बस

Mon, 16 Feb 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर पहुंचे पर्यटक वाहन।-संवाद
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के रास्ते बस सेवा शुरू होने से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद बंद थीं सेवाएं, अभी दिन के समय ही चलाई जाएगी बस
निगम प्रबंधन ने लोगों की मांग पर किया था 37 सीटर बस का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कुल्लू-केलांग के बीच बर्फबारी के कारण बंद पड़ीं बस सेवाएं 24 दिन बाद बहाल हो गई हैं। बस सेवा शुरू होने से आवश्यक कार्यों के लिए केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच आवाजाही करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
लोगों की मांग पर निगम प्रबंधन ने शुक्रवार को 37 सीटर बस का ट्रायल किया था। ट्रायल सफल रहने के बाद निगम प्रबंधन ने सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। निगम के अधिकारियों के अनुसार ब्लैक आइसिंग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बसों का संचालन दिन के समय ही किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि लाहौल घाटी में बर्फबारी के बाद निगम के तमाम रूटों पर बस सेवाएं 23 जनवरी से ठप पड़ गई थीं। अब केलांग-मनाली बस सेवाओं के लिए उपयुक्त होते ही निगम ने सोमवार से अटल टनल रोहतांग के रास्ते कुल्लू से केलांग के बीच बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन



केलांग से मनाली के लिए सुबह 10:30 बजे चलेगी बस
आरएम केलांग अंचित शर्मा ने कहा कि निगम ने सोमवार से कुल्लू-केलांग के बीच अटल टनल रोहतांग के रास्ते बस सेवा शुरू कर दी है। केलांग से मनाली के लिए बस प्रस्थान का समय सुबह 10:30 और कुल्लू से केलांग के लिए बस प्रस्थान का समय सुबह 10:52 बजे रहेगा। आगामी बस सेवाएं सड़क और मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें