फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश, बर्फबारी से 10 रूटों में बसों का संचालन प्रभावित, जलोड़ी दर्रा भी बंद

Fri, 01 Mar 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से कटी बाह्य सराज की 69 पंचायतें, सोझा से खनाग तक पैदल होगी आवाजाही
विज्ञापन

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने से सतर्क रहें सैलानी और स्थानीय लोग : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बारिश, बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में मौसम खराब रहा। बर्फबारी के साथ बारिश होने से दुश्वारियां बढ़ गई है। ताजा बर्फबारी होने से जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। ऐसे में सोझा से लेकर खनाग तक औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर यातायात ठप पड़ गया है। लोगों को नौ किलोमीटर तक पैदल सफर करना होगा। एक महीने से जिला मुख्यालय से आनी, निरमंड, रामपुर जाने वाले छह बस रूट बंद पड़े हैं। बाह्य सराज की 69 पंचायतें अलग-थलग पड़ी हुई हैं।
घाटी में बदले मौसम के मिजाज से तापमान में आई कमी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी और बारिश से घाटी के किसान-बागवान गदगद हो गए हैं। साेझा निवासी राजेंद्र प्रकाश तथा घियागी निवासी निहाल भंडारी ने कहा कि जलोड़ी दर्रा में 15 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण रोहाचला, बंजार-गाड़ागुशैणी, कुल्लू-जाणा तथा कुल्लू-मलाणा, सोलंगनाला, बाहू, खौली सहित करीब 10 रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान लीला प्रसाद, टिकम चंद, तेज राम, निका राम, सोहन लाल, किशन चंद तथा रमेश चंद ने कहा कि कृषि और बागवानी के लिए बारिश लाभदायक साबित होगी। कहा कि गर्मी के दिनों में पीने के पानी की समस्या भी दूर होगी। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में सैलानियों के साथ आम लोग भी सतर्क रहे। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें