फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य उत्सव से विधाओं में बढ़ती है सक्रियता : शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। हिमतरु संस्था और भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साहित्य उत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम आर्ट गैलरी हरिपुर में हुआ।
विज्ञापन

इसमें प्रसिद्ध साहित्यकार शेखर पाठक बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस मौके पर फिल्मकार संजय जोशी, लेखक डाॅ. हेमलता महीश्वर, डाॅ. नीलम तथा युवा कवि अनुज लुगुन विशेष तौर पर मौजूद रहे। शेखर पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, पर्यावरण, चित्रकला, पत्रकारिता सहित अनेक विधाओं में सक्रियता बढ़ती है।
कहा कि हरिपुर में आर्ट गैलरी की स्थापना एक मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर पत्रकारिता कर रही कुल्लू जिले की 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ लेखक तोबदन, जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सहायक लोक-संपर्क अधिकारी जयप्रकाश शर्मा, हिमतरु के सचिव किशन श्रीमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें