फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकरा बस, दो यात्रियों को चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बंजार-चनौन रूट पर जा रही एचआरटीसी बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की तरफ नाली में डाल दिया। इससे बस रुक गई। हादसे में दो महिलाओं को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। बस के पहाड़ी की तरफ नाली में रुकने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी बस से बाहर निकले, अपने आपको सकुशल पाया तो उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस बंजार बस अड्डे से चनौन के लिए दोपहर 1:15 बजे निकली। बंजार में जाम के चलते आधा किलोमीटर के सफर में लगभग दो बज गए। बंजार बस अड्डा से खुंदन तक तीखी ढलान है, जैसे ही बस रेस्ट हाउस चौक से आगे निकली तो अगले मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पहाड़ी की तरफ बनी नाली में बस के एक टायर को डाल दिया, बस पहाड़ी से टकराने के बाद रुक गई।
अगर बस सड़क के दूसरी तरफ गई होती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। हादसे में दीला देवी पत्नी रमेश चंद, गांव कांडी, डाकघर पनिहार, तहसील बंजार, कुल्लू और वालदासी पत्नी बुध राम निवासी गांव पजोही, डाकघर देहुठा, तहसील बंजार, कुल्लू को आंशिक चोटें आईं। इस संबंध में बस अड्डा प्रभारी बंजार ओमी ठाकुर का कहना है कि बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। चालक की सूझबूझ से 32 यात्रियों की जान बची। दो महिलाओं को आंशिक चोटें आई थीं। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें