फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के लिए लाखों का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) नियमित रूप से मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर दिया है। एक से दो दिन में सभी स्कूलों को यह पैसा पहुंच जाएगा।
जिले के 786 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को पांच माह से मिड-डे मील के लिए राशि नहीं मिली है। इन स्कूलों के मिड-डे मील के लिए अब जनवरी से 31 मार्च तक शिक्षा विभाग को 9,092,445 रुपये का बजट मिल गया है। अब यह राशि उन दुकानदारों को संबंधित स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी, जिन्होंने मिड-डे मील के लिए दाल, तेल व सब्जी दी है।
विज्ञापन

मामले को अमर उजाला ने 20 मई के अंक में ‘स्कूलों में मिड-डे मील बनाने को नहीं मिल रहा पैसा’ नामक शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अब शिक्षा विभाग हरकत में आया और संबंधित राशि को स्कूलों के लिए भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मिड-डे मील के लिए बजट नहीं मिलने से दुकानदारों ने भी स्कूलों को उधार का राशन देना बंद कर दिया था। मिड-डे मील बनाने के लिए स्कूलों की ओर से दाल-सब्जी व तेल नजदीकी दुकानों से लिया जाता है।
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरजीत राव ने कहा कि मिड-डे मील के लिए 9,092,445 रुपये का बजट आ गया है। इसे अब सभी खंडों के माध्यम से स्कूलों के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राशि 31 मार्च तक दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें