लाहौल में बुद्ध जयंती पर अपने कंधों ओर पवित्र बौद्ध शास्त्र उठाए विधायक अनुराधा।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। दारचा में आयोजित जिला स्तरीय बुद्ध जयंती समारोह श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बना। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस मौके पर विधायक ने भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया और बौद्ध लामाओं से भी आशीष प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और सत्य के मार्ग पर चलकर ही समाज और मानवता का वास्तविक कल्याण संभव है।
विधायक अनुराधा राणा ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान भी किया। समारोह में लाहौल-स्पीति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद