फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चलती बस की टूटी राॅड, यात्रियों में अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में सोमवार सुबह एचआरटीसी बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस सलग्रां से उदयपुर की ओर आ रही थी। बस सोमवार सुबह 7:00 बजे सलग्रां से उदयपुर के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस सलग्रां गांव केे आगे पहुंची तो बस की लोहे की रॉड टूट गया। बताया जा रहा है कि इसके टूटने से बस का स्टेयरिंग काम नहीं करता है। अचानक बस में दिक्कत होते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक विक्की ने बस को नियंत्रित कर हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन

अगर बस नियंत्रित नहीं होती तो चिनाब नदी में गिर सकती थी। यात्रियों ने बताया कि बस के खराब होने से सवारियां सहम गईं। लाहौल निवासी राजकुमार, सुनील और महेंद्र ने कहा कि एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें आए दिन कहीं भी सड़क पर खराब हो रही हैं। एचआरटीसी केलांग बस अड्डा के प्रभारी रतन ने कहा कि बस में अचानक खराबी आ गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें