फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहलमा में बाधित सड़क को बहाल करे बीआरओ : किरण

विज्ञापन
जाहलमा नाले में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचे प्रशासन के अ​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त किरण भड़ाना ने मंगलवार को जाहलमा नाले का निरीक्षण किया। बीते दो दिन से नाले में आ रही बाढ़ से सीमा सड़क संगठन की ओर से निर्मित अस्थायी सड़क को नुकसान हुआ है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्बहाली कार्य कर मार्ग को जल्द बहाल करने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि जिले के किसान और बागवान अपनी नगदी फसलों और सब्जियों को मंडियों तक भेज रहे हैं। ऐसे समय में सड़क बाधित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों और बागवानों की उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाना तथा यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य बनाना है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे अपनी मशीनरी एवं उपलब्ध कामगारों के साथ सीमा सड़क संगठन को सड़क बहाली कार्य में हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जाहलमा नाले की ड्रेजिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि ड्रेजिंग से भविष्य में अस्थायी मार्ग को बाढ़ से होने वाले नुकसान की संभावना कम होगी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, सीमा सड़क संगठन के प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें