उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण जाहलमा नाला में बाढ़ आने से वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से बीआरओ की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं और कई मशीनें, एलएंडटी और जेसीबी लगाकर कहाली का काम किया जा रहा है। बीआरओ की तैयार की योजना के अनुसार मार्ग जल्द ही दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कई विकास कार्यों का केवल उद्घाटन एवं शिलान्यास कर स्वयं का प्रचार कर रही है, जबकि अनेक परियोजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि त्रिलोकनाथ सराय, मयाड़ नाला सहित कई परियोजनाओं में स्वीकृत राशि के अनुरूप कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। किसानों को मिलने वाली राहत राशि के वितरण में भी अपेक्षित पारदर्शिता और गंभीरता नहीं दिखाई गई है। संवाद