कुल्लू। अटल सदन में ब्रह्मऋषि शिक्षा निकेतन स्कूल रघुनाथपुर ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रबंधक स्वामी स्वयंप्रभा प्रवाजिका ने मुख्यातिथि का कुल्लवी परंपरा और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
मुख्यातिथि ने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रा दीपांशी को सम्मानित किया गया। धान्या शर्मा, अमन डोहरू, सोनाक्षी चौहान और माधव राज वर्मा को भी पुरस्कार मिले। खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी इनाम प्राप्त हुए। मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की अपील भी की। स्कूल की प्रधानाचार्या नेहा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। वार्षिक समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।