बंजार में बह्मकुमारी शिवरात्री उत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए।- ब्रम्हकुमा
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के वार्ड-4 स्थित ब्रह्मकुमारी भवन में महाशिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें पहले ध्वजारोहण किया गया और उसके बाद ध्यान साधना का अभ्यास करवाया गया।
राजयोगिनी ब्रह्मचारिणी नीमू बहन ने उपस्थित सभी लोगों को शिवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी और राजयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के समान हमें अपना जीवन यापन करना चाहिए। अगर कोई बच्चा या व्यक्ति नशा में ग्रस्त है उसे हमारे आश्रम में भेजें जिसके 7 दिन का कोर्स करवाया जाएगा। संवाद