कुल्लू के भूतनाथ मदिंर में अमर उजाला के अभियान हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम के तहत महाशिव
कुल्लू। महाशिवरात्रि पर हर-हर गंगे, हर-घर गंगे के नाम से अमर उजाला ने शिव भक्तों को गंगाजल उपलब्ध करवाया। बुधवार को महाशिवरात्रि पर जिला मुख्यालय के भूतनाथ मंदिर में लोग सुबह से ही माथा टेकने पहुंचे।
लंबी कतार में भगवान शिव के दर्शन पाने के लिए खड़े श्रद्धालुओं को इस दौरान अमर उजाला की ओर से सैंकड़ों श्रद्धालुओं को गंगाजल बांटा गया। श्रद्धालुओं ने शिव पिंडी और नंदी का गंगाजल से अभिषेक किया। इस दौरान भूतनाथ मंदिर के पुजारी और अन्य कार कारिंदों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अमर उजाला के इस अभियान में एंबिशन क्लासिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल, नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू और जमदग्रि रोलर फ्लोर मिल्स पतलीकूहल ने भी सहयोग दिया है। संवाद