हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुर-2 में शनिवार को अध्यापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। प्रार्थना सभा के दौरान पार्थव, गौरव, शौरिया, जानवी, नंदनी, माही और भव्या आदि ने मुख्य अध्यापिका खेमलता और अन्य अध्यापकों को गुलदस्ते भेंट किए।
बच्चों ने शिक्षकों को अध्यापक दिवस की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्कूल परिसर में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने कुल्लवी नृत्य और एकल नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया। मुख्य अध्यापिका खेमलता ने बताया कि अध्यापक दिवस के अवसर पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद