कुल्लू। शिक्षा खंड पांगी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। सुबह प्रार्थना सभा में शिक्षक दिवस के महत्व पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और गीत प्रस्तुत किए।
छात्रा सुषमा कुमारी ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार धर्माणी ने बताया कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संवाद