फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो महीने बाद जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव

Thu, 04 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ग्राम पंचायत भ्रैंण के ओझरी गांव से लापता जगमोहन ठाकुर उर्फ नीजू का शव दो महीने के बाद बोड़सू बीट के जंगल में मिला है। शव काफी गल-सड़ चुका था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय व्यक्ति ने जब शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। शव की पहचान के लिए परिजनों को सूचित किया। परिजन जगमोहन की हत्या की आशंका पहले ही जता चुके थे।
मौत के असली कारणों का पता चल सके, इसके लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव को फोरेंसिक टीम के आने तक नहीं उठाया गया। वीरवार को फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और टीम ने साक्ष जुटाए। ओझरी गांव का जगमोहन चार नवंबर से लापता चल रहा था।
विज्ञापन

परिजनों की ओर शिकायत के बावजूद पुलिस के लिए इसे तलाशना मुश्किल हो गया था। परिजनों ने कुल्लू में सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। पुलिस की ओर से एक एसआईटी का भी गठन किया गया था। जगमोहन की मौत किन कारणों से हुई है, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।
फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। इस संबंध में एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें