कुल्लू। जिले के विभिन्न विकास खंडों की 18 ग्राम पंचायतों में बुधवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान विकास योजनाओं, चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, मनरेगा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर का कहना है कि बुधवार को हुई जिन पंचायतों में ग्राम सभाएं हुईं, इनमें भुंतर विकास खंड की छैंउर, जरी और रैला, बंजार की शैंशर, शांघड़ और शिकारी घाट, कुल्लू की मौहल शामिल रहीं। वहीं, सेऊगी और शिलीराजगिरी, नग्गर की शिरड, सरसेई और सलिंगचा, आनी की मुंडदल, लझेरी और लफाली, जबकि निरमंड विकास खंड की कशोली और कुंडीकोड में भी ग्राम सभाएं आयोजित हुईं। बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया और स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।