फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में दूसरे दिन भी ब्लैक आउट

Sun, 08 Jan 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मनाली
विज्ञापन
मनाली में रोड को क्लीयर करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में दूसरे दिन भी ब्लैक आउट रहा। रविवार सुबह मनाली में करीब ढाई फुट ताजा बर्फबारी हुई। रविवार को घंटों सैलानी क्लॉथ तक फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ की मदद से सड़कें बहाल हो पाईं। दोपहर बाद बड़े वाहनों के लिए मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले वोल्वो बसों के लिए पर्यटकों को कई किलोमीटर बर्फ के बीच पैदल ही सफर करना पड़ा। शनिवार को बर्फबारी के बीच मनाली प्रशासन द्वारा हालात काबू न पाए जाने पर रविवार को डीसी कुल्लू यूनुस ने खुद मोर्चा संभाला और बीआरओ की मदद से सड़क से बर्फ हटवाई। सुबह से ही कई घंटों तक सैलानी बर्फबारी के बीच फंसे रहे।
विज्ञापन


क्लॉथ तक पहुंचने के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। ब्लैक आउट से पर्यटक परेशान हैं और सड़कें भी पूरी तरह बहाल न होने के कारण रविवार सुबह पर्यटक मायूस दिखे। पर्यटकों का आरोप है कि प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इससे उन्हें दिक्कतें पेश आई हैं। पर्यटक सलीम ने बताया कि वह अपने छह दोस्तों संग मनाली आए हैं, लेकिन होटल में बिजली न होने के कारण उन्हें असुविधा हुई। सुबह से गाड़ी बर्फ में फंसी हुई है। सड़कें जाम हैं। प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। रविवार को बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मौज मस्ती भी की। डीसी कुल्लू यूनुस ने बताया कि एनएच-21 को छोटे-बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। लेफ्ट बैंक रोड को भी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बिजली बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार देर रात तक मनाली में बिजली सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक व स्थानीय संयम बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें