फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्यों पर मचा धमाल, फैशन शो पर बजी खूब सीटियां

Fri, 06 Jan 2017 10:30 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
manali winter carnival - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मनु रंगशाला में बॉलीवुड पार्श्व गायक पूर्ण शिवा और सोनिया ने बॉलीवुड तरानों पर खूब धमाल मचाया। वहीं, विभिन्न दलों ने क्लासिकल, फोक, फिल्मी डांस न्यू और ओल्ड पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। महिला मंडल सदस्यों ने फैशन शो के तहत रैंप पर खूब जलवे बिखेरे। अन्य फैशन शो के तहत विभिन्न दलों के सदस्यों ने भी रैंप पर हुस्न के जलवे दिखाए। फैशन शो के दौरान दर्शकों ने खूब सीटियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आखिरी सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते हुए जमकर डांस किया। मनु रंगशाला में पूर्ण शिवा व सोनिया ने बालीवुड गानों से खूब समां बांधा। इससे पहले विंटर कार्निवाल विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत कार्यक्रम पेश किए गए। जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। जागृति कला मंच, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी, सूत्रधार कुल्लू, मांडव्य मंडी, आकाश कला संघ भुंतर, सत्य शिवम कुल्लू, मिली-जुली आसाम, यूपीईएस देहरादून, संरक्षक बिलासपुर, फिट ऑफ फॉयर सुंदरनगर, शिव शक्ति भूमतीर, एमथ्री मनाली, त्रिगर्त मंडी के कलाकारों ने क्लासिकल डांस कर पेश दर्शकों का मनोरंजन किया। क्रिश्चियन नर्सिंग इंस्टीट्यूट कुल्लू, एमथ्री मनाली, मास्टर ऑफ मॉस्टर्स सुंदरनगर, फ्यूजन नेरचौक, फिट ऑफ फायर सुंदरनगर ने कलाकारों ने लोक नृत्य पेश कर लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। संरक्षक बिलासपुर, शंगल म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर, सागर एकेडमी कुल्लू, फ्लाइंग इंस्टीट्यूट जम्मू, सरस्वती कला मंच मनाली, एमडीआर मनाली, थ्रीडी सुंदरनगर, मांडव्या कला मंच मंडी, फ्यूजन नेरचौक, मिली-जुली आसाम के कलाकारों ने फिल्मी गानों पर डांस पेश कर दर्शकों का वाहवाही लूटी। दलीप म्यूजिकल ग्रुप गुजरात, बीएमएस कर्नाटका, सृष्टि मुंबई, थ्रीडी सुंदरनगर, मिली-जुली आसाम ने नए फिल्मी गानों पर डांस पेश किया। फैशन शो के तहत साहित्य सांस्कृतिक नग्गर, दानिश राज जालंधर, कृति कला मंच नासिक, जागृति मनाली, सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, सूत्रधार कुल्लू, थ्रीडी सुंदरनगर, यूवी इंटरटेनस उज्जैन के कलाकारों ने रैंप पर खूब जलवे बिखेरे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें