फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में भाजपा का मौन जुलूस

Thu, 27 Aug 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में भाजपा की संगठनात्मक बैठक और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सेना के जवान के निधन के चलते स्थगित कर मौन जुलूस में बदल दिया गया।
विज्ञापन

घाटी के कुकुमसेरी निवासी सेना के जवान अनिल कुमार के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया और मौन जुलूस निकालकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रिगजिन हायरपा की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जवान अनिल कुमार के सम्मान में मौन जुलूस निकाला। इसमें भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, पर्यटन सेल के संयोजक चमन कपूर, व्यापार प्रकोष्ठ के गोविंद ठाकुर, जिला महामंत्री संजय कटोच समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लेकर रास बिहारी चौक तक मौन मार्च करते हुए पहुंचे। यहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष भी किए गए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जवान अनिल कुमार का निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने उनके सम्मान में प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम को स्थगित कर श्रद्धांजलि देना उचित समझा। नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें