फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच समेत सड़कों की दयनीय हालत पर फूटा भाजपा का गुस्सा

Wed, 18 Jun 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार के बठाहड़ में किया धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

विधायक शौरी बोले- बंद किए संस्थानों को बहाल करे प्रदेश सरकार
जनहित से जुड़े मुद्दों पर संज्ञान न लेने पर सड़कों पर उतरने को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 305 सहित अन्य सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़कों की स्थिति सुधारने और अन्य मांगों को लेकर बठाहड़ में भाजपा ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पूर्व सरकार ने बठाहड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, विद्युत विभाग अनुभाग को खोला था, लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इन्हें बंद कर दिया। बंद किए संस्थानों को सरकार पुनः बहाल करे। जनता की सुविधा के लिए खोले गए संस्थानों के बंद होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की उदासीनता और लापरवाही का खामियाजा आम नागरिक भुगत रहे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठाहड़ तीन पंचायतों के छात्रों को शिक्षण सुविधा प्रदान करती है, लेकिन स्कूल में अध्यापकों का टोटा चल रहा है। स्कूल में जल्द आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का त्वरित संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाए, अन्यथा भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान काफी अधिक संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें