फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव में किया धन बल का इस्तेमाल : आजाद

विज्ञापन
कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा ने प्रदेश में लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए धन बल का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस ने जन बल से चुनाव लड़ा। यह बात वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कुल्लू में एक प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

कहा कि चुनाव के आखिरी दिनों में भाजपा ने धन बल का इस्तेमाल किया। भले ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार गई लेकिन इसमें लोकतंत्र की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन ने 234 सीट हासिल की।
अब इंडिया गठबंधन विपक्ष की भूमिका निभाएगा। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार स्थिर है। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के लिए एक विजन दिया था। चुनाव में हार की वजह क्या रही है, किन कारणों से पार्टी की हार हुई है, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अगर कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें