फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाजपाइयों ने जीत की खुशी में देररात तक मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लोस चुनाव...
विज्ञापन

जिले के चार विस क्षेत्रों में से तीन में भाजपा को मिली लीड, खेमे में खुशी की लहर
हार के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, आनी विस क्षेत्र में ही मिल पाई बढ़त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं। कुल्लू जिले में देररात तक कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। शहरों से लेकर गांवों तक भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे रहे। प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। कुल्लू जिले के चार विस क्षेत्रों में से तीन में भाजपा की उम्मीदवार कंगना रणौत को लीड मिली है। आनी को छोड़कर भाजपा को बंजार, कुल्लू और मनाली विस क्षेत्रों से 11,815 वोटों की बढ़त मिली है। आनी विस क्षेत्र से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 8,328 मतों की लीड रही।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद कुल्लू जिले में कांग्रेस बैकफुट पर है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता अंदरखाते अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर ले रहे हैं। कुल्लू से कांग्रेस संगठन और नेताओं ने 25 से 30 हजार की लीड का अनुमान लगाया था मगर सब उल्टा हो गया। भाजपा समर्थक धर्म सिंह, उगम राम, होशियार सिंह, कुमार सिंह तथा आलम चंद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता होने के बाद भी भाजपा की जीत हुई है, जश्न तो बनता है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और यह दौर रात तक चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें