फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम सिंह और सन्नी बोध बने महामंत्री

Mon, 28 Nov 2016 09:57 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
bjp logo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा कुल्लू मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा कुल्लू मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कार्यकारिणी का गठन किया है। महामंत्री की कमान प्रेम सिंह और सन्नी बोध को दी गई है। वहीं शेष कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष देवी सिंह, प्रेम लाल, रंजीत सिंह, सचिव बंती देवी, ओम प्रकाश नलवा, देवी चंद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यालय सचिव धनी राम बनाए गए। शेर सिंह, भीमी राम, रामदास, प्रेम, वीर सिंह, हरीश निरूपा, वीर सिंह, रमेश शांगनी, तंजिन बोध, छोग्याल बोध, सुरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश बोध, कुलदीप, वीनू बोध, अमित सिंह, सूरज बोध, अशोक राशपा, कर्म सिंह और रूप लाल को कार्यकारिणी सदस्यों में लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं आमंत्रित सदस्यों में नील चंद, रिग्जिन लांबा, रिग्जिन जिस्पा, परस राम शर्मा, पलजोर, किने राम कारवा और माधो राम को आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने कहा कि एसटी मोर्चा की पूरी टीम का गठन एसटी मोर्चा के अध्यक्ष कर्म सिंह ने भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन के साथ विचार-विमर्श कर किया है। संगठन में जनाधार व संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। एसटी मोर्चा के गठन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरुद्ध खैरा, उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी महंत, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजय बोध, कुल्लू मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा, नगर परिषद भुंतर अध्यक्ष कर्ण सिंह, उपाध्यक्ष नीना राणा, जिला परिषद सदस्य सीता राखा, मंजरी नेगी और टेक चंद आदि ने समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें